Site icon

CG : प्लम्बर की बेटी ने टॉप टेन में बनाई जगह, 12वीं बोर्ड में छठवां स्थान

01

रायगढ़ से 10 किमी की दूरी पर स्थित कोड़ातराई गांव की बेटी ने प्रदेश भर में अपना नाम रोशन किया है। कड़ी मेहनत ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश भर में उसे छठवां स्थान दिलाया है। बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें रायगढ़ जिला से टाॅप टेन में कोड़ातराई की कृतिका यादव का नाम था। उसने छठवां स्थान प्राप्त किया। कृतिका ने बताया कि वे मध्यम वर्ग परिवार से है। उसके पिता प्लम्बर का काम करते हैं। उसी काम से वे अपने दो बच्चों को शिक्षा दिला रहे हैं। जहां बड़ा बेटा मनीष काॅलेज में पढ़ाई कर रहा है, तो कृतिका गांव के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। कृतिका ने बताया कि वह घर में करीब 7 घंटे तक पढ़ाई करती थी और जरूरत पड़ने पर अपनी मां के कामों में हाथ भी बंटाती थी। कृतिका ने बताया कि उसे पढ़ाई के लिए परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलता था। जिसे देखकर कृतिका ने मन में ख्वाहिश रखा कि वह आगे चलकर CA की तैयारी करेगी और अब उसका सपना CA बनने का है। कृतिका का कहना है कि इसी वजह से उसने 11वीं में काॅमर्स की पढ़ाई को चुना था।

Exit mobile version