Site icon

CRPF के 3 जवान शहीद

05

बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा से लगे ताड़ापाला गांव में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने बारूदी सुरंग (IED) में विस्फोट किया जिसमें 3 CRPF जवानों के शहीद होने की दुखद खबर है। कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों की एक टीम तलाशी अभियान पर थी उसी दौरान नक्सलियों ने IED से हमला कर दिया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

Exit mobile version