Site icon

राजनांदगांव : उद्यानों में खेल उपकरण की मरम्मत करें, सुविधाएं भी दें

206_17473159396825ece3c7382_rjn2

राजनांदगांव। निगम सीमाक्षेत्र के ग्रामीण वार्ड ढाबा, सिंगदई, मोहड़, कन्हारपुरी का कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने निरीक्षण िकया। सुगम यातायात के लिए एप्रोच रोड निर्माण के लिए स्थल के अलावा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि का अवलोकन किया। उन्होंने शहर के उद्यानों का जायजा लेकर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव के साथ ही बारिश में पौधरोपण की तैयारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर डॉ.भुरे ने ग्रामीण वार्ड सिंगदई, मोहड़ एवं कन्हारपुरी पहुंचकर रिक्त शासकीय भूमि का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने वार्डवासियों की मांग पर आवागमन के लिए एप्रोच रोड के लिए स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि का निरीक्षण किया और खसरा, नक्शा तथा निजी भूमि की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि का उपयोग जनहित में करना है।

पाथवे का सौंदर्यीकरण और पौधरोपण भी करें कलेक्टर ने शहर के उद्यानों शिवाजी पार्क, त्रिवेणी परिसर, पुष्पवाटिका, चौपाटी, कृष्ण कुंज, रामकृष्ण नगर, अमृत उद्यान एवं नेहरू पार्क का जायजा लिया। उन्होंने सभी उद्यानों में रखरखाव एवं मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यान एवं पाथवे का सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि उद्यान में खेल उपकरण की मरम्मत करें तथा विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उद्यान में साफ-सफाई होनी चाहिए। आगामी वर्षा ऋतु में उद्यानों में पौधरोपण की तैयारी करने कहा। उन्होंने कहा कि उद्यान नागरिकों के भ्रमण एवं मनोरंजन का स्थल है, जहां प्राथमिकता से व्यवस्था दुरूस्त करने की जरूरत है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके व संजय वर्मा मौजूद रहे।

Exit mobile version