Site icon

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष मोतीपुर मेंं आयोजित समाधान शिविर में होंगे शामिल

Raman singh

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 16 मई 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 16 मई को सुबह 11 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर पालिक निगम राजनांदगांव के मोतीपुर में सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2 बजे मोतीपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेगें एवं समय आरक्षित रहेगा। वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में रात्रि विश्राम करेंगे।

Exit mobile version