Site icon

राजनांदगांव : पेंड्री वार्ड में सुने मकान में हुई चोरी

final logo copy

राजनांदगांव। शहर के पेंड्री वार्ड में सूने मकान से 1 लाख की चोरी कर ली गई। इसमें 43 हजार रूपए नगद और सोने-चांदी के जेवरात शामिल है। घटना 13-14 मई के दरमियानी रात की है। लालबाग पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शेख शफदर कुरैशी ने कुछ समय पहले ही पेंड्री में नया मकान बनाया है। जहां शिफ्टिंग का काम चल रहा है। घटना वाली रात घर में कोई नहीं था। तभी अज्ञात आरोपी रस्सी के सहारे छत पर चढ़ गया। जहां से घर में दाखिल होकर कमरे में रखे आलमारी का ताला तोडक़र 43 हजार रूपए नगद और करीब 57 हजार रूपए के सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गई है।

Exit mobile version