Site icon

दूध-ब्रेड फैक्टरी, आटा-दाल मिलों को लॉकडाउन में छूट

134

नई दिल्ली- स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएमआर ने कोरोना वायरस पर गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कई जानकारियांं दींं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 28 दिनों में 12 जिलों में कोई मामला सामने नहीं आया है इनमें 8 नए जिले शामिल हैं। वहीं गृह मंत्रालय ने कहा कि देश में लॉकडाउन अबतक संतोषजनक है और कई अन्य सेवाओं पर छूट दी जा रही है। क्या क्या कहा जानिए

देश में लॉकडाउन अबतक संतोषजनक।
शहरी इलाकों में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को छूट हासिल है।
ग्रामीण इलाकों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं।
हॉटस्पॉट इलाकों में उद्योग से जुड़े कार्य सुचारू करने पर काम चल रहा है।
पंखे व किताब की दुकानें भी खुल पाएंगी।
प्रीपेड रिचार्ज के लिए छूट मिली।
शहद संबंधी भी आवाजाही को भी मंजूरी।
दूध-ब्रेड की फैक्टरी खोलने की इजाजत।
आटा-दाल मिलों को भी लॉकडाउन में छूट। 
सड़क निर्माण, ईंट भट्टे भी शुरू किए गए। 
गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि स्वास्थ्यकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। 
किसी भी तरह की हिंसा होती है तो आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी। 

Exit mobile version