Site icon

राजनांदगांव : 53 केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से हुई प्रीबीएड व प्रीडीएड परीक्षा

logodeep

राजनांदगांव व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा गुरुवार को दो पालियों में प्री बीएड और प्री डीएलएड की परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में कुल पंजीकृत 8504 परीक्षार्थियों में 5895 उपस्थित और 2609 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली प्री डीएलएड में कुल पंजीकृत 14268 में 11119 उपस्थित और 3149 अनुपस्थित रहे। प्री बीएड पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गई। वहीं प्री डीएलएड दूसरी पॉली की परीक्षा दोपहर 2 से 4.15 बजे के बीच आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए शहर में 53 परीक्षा केन्द्र बने थे। जिले में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संचालित की गई।

परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण शहर के स्कूल कॉलेजों के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। गुरुवार सुबह 10 बजे की परीक्षा के दौरान केन्द्रों में परीक्षार्थियों का मेला लगा रहा। उनकी एक घंटे पहले प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र की जांच करने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया गया। दूसरी पाली की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा रही। शहर के आसपास के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। परीक्षा में पूछे गए प्रश्न सरल थे या कठिन इसे लेकर भावना देवांगन, भूपेश्वरी साहू, नीरा बंजारे, लक्ष्मी ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी।

Exit mobile version