Site icon

मजदूर की मौत में मैनेंजर की लापरवाही, मामला दर्ज

16-6

राजनांदगांव। सोमनी स्थित कमल साल्वेट में बीते 30 जनवरी को एक हादसे में हुई मजदूर कुबेर साहू की मौत के मामले में पुलिस ने साल्वेंट के मैनेंजर दिलीप समर्थ के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में साल्वेंट मैनेंजर की लापरवाही सामने आई है। मजदूर को बिना सुरक्षा उपकरण दिए ही छत पर काम करने भेज दिया था। करीब 40 फीट ऊपर छत से गिरने से श्रमिक कुबेर साहू की मौके पर मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया था। जांच में यह पाया गया कि साल्वेंट में प्रबंधन द्वारा लापरवाही की गई है, जिस पर पुलिस ने साल्वेंट मैनेंजर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया। सोमनी थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि मामला दर्ज कर लिए हैं। आरोपित मैनेंजर की गिरफ्तार नहीं हुई है।00 वाल बदलने के दौरान हुआ था हादसाकमल साल्वेंट में बीते 30 जनवरी को 20 वर्षीय श्रमिक कुबेर साहू की मौत छत से गिरने के कारण हुई थी। वह कुबेर प्लांट में हेल्पर था। घटना वाले दिन प्लांट का एक वॉल खराब हो गया, जिसे बदलने के लिए कुबेर ऑपरेटरों के साथ 40 फीट ऊंचे छत पर चढ़ा था। वॉल को बदलने के बाद अचानक उसी जगह से चिंगारी उठी, जिसे देखकर ऑपरेटर दूर हो गए। वहीं कुबेर भय में सीमेंट वाली शेड में कुद गया। सीमेंट वाली शेड टूटने से कुबेर सीधे नीचे गिरा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोंट लगी। आनन-फानन में कुबेर को मेडिकल अस्पताल ले गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

Exit mobile version