Site icon

राजनांदगांव : दावा-आपत्ति के निराकरण से असंतुष्ट होने पर कर सकते हैं अपील

final logo copy

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों के पुर्नगठन योजना 2025 के आदेश के पालन में राजनांदगांव जिला अंतर्गत आने वाली प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों के पुर्नगठन के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था। कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता राजनांदगांव को जिले में स्थित सहकारी समितियों से प्राप्त आवेदनों व दावा-आपत्तियों का निराकरण संबंधित समिति के समिति प्रबंधकों, संबंधित शाला के प्रबंधकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा दिए गए तथ्यों, तर्कों एवं अभिमत के आधार पर पूर्ण कर लिया गया है। जिसकी सूचना सभी समितियों को प्रेषित कर दिया गया है। यदि किसी समिति के कृषक सदस्यों, जनप्रतिनिधियों को पुर्नगठन संबंधी कोई दावा-आपत्ति के निराकरण से कोई असंतुष्टी है, तो वे 8 जून 2025 तक कार्यालय संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग संभाग दुर्ग बुनकर संघ भवन संतराबाड़ी स्टेशन रोउ दुर्ग में अपील कर सकते है।

Exit mobile version