Site icon

CG : ट्रक चालक से लूटपाट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

download

कोरबा। कोरबा पुलिस ने साइबर सेल और थाना बांगो की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक चालक से लूटपाट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दीपका निवासी सुमित रजक ;29द्ध और रामपुर के पोड़ीबहार निवासी विवेक सिंह उर्फ दादू शामिल हैं।घटना 21 मई को रात 2रू30 बजे चोटिया टोल से करीब 20 किलोमीटर आगे हुई। ट्रक चालक रोशनलाल नेताम और हेल्पर दिनेश साहू पुलिया के पास टायर बदल रहे थे। इसी दौरान एक सफेद टाटा जेस्ट कार से कुछ लोग उतरे। एक व्यक्ति पानी मांगने के बहाने आया और फिर अन्य लोगों के साथ मिलकर चालक और हेल्पर से मारपीट की।

आरोपियों ने ट्रक के केबिन से वीवो मोबाइलए आधार कार्डए ड्राइविंग लाइसेंसए एटीएम कार्ड और 1000 रुपए नगद लूट लिए। इसके अलावा कृषक संगवारी समिति करजी अंबिकापुर से मिले 39ए000 रुपए के एडवांस की भी लूट की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। कार के टूटे पिछले शीशे के आधार पर गाड़ी मरम्मत करने वालों से संपर्क किया। टीपी नगर में एक दुकान में शीशा बदलवाने आई सफेद जेस्ट कार की पहचान हुई। पुलिस ने विवेक सिंह को पकड़ाए जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर सुमित रजक को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार और 1600 रुपए नगद बरामद किए हैं। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version