Site icon

राजनांदगांव : जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्राम आंतरगांव में बोर खनन का किया निरीक्षण

209 (1)

– पाईप लाइन विस्तार से ग्रामीणों के घरों तक पहुंचेगा स्वच्छ जल

राजनांदगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने छुरिया विकासखंड के ग्राम आंतरगांव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए गए बोर खनन का निरीक्षण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बोर का पानी पीकर जल की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने कहा कि बोर से पाईप लाइन विस्तार से ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। पाईप लाइन विस्तार से ग्रामीणों के घरों तक स्वच्छ जल पहुंचेगा और 24 घंटे स्वच्छ जल प्राप्त किया जा सकता है। जिससे ग्राम में पेयजल की समस्या दूर होगी एवं ग्रामीणों को स्वच्छ जल मिलेगा। इस दौरान रविन्द्र वैष्णव जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी, जनपद सदस्य भारती देवांगन, ग्राम के संरपच खुशबू साहू, सीता वैष्णव, ग्राम पटेल सुरेश साहू सहित पीएई विभाग के अधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Exit mobile version