Site icon

CG : नर्स के साथ रेप करने वाला रेलवे अफसर गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन पर कार्यरत इमरजेंसी मेडिकल यूनिट की एक नर्स के साथ डिप्टी स्टेशन अधीक्षक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसे पार्टी का झांसा देकर अपने घर बुलाया और मौका पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। डरी.सहमी नर्स ने 10 दिन तक चुप्पी साधे रखीए लेकिन अंततः परिजनों को घटना की जानकारी देकर बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रेलवे के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक फिरतू राम पटेल ;50द्ध के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने स्टेशन पहुंचकर आरोपी को उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पीड़िता एक निजी अस्पताल में नर्स है। यह अस्पताल रेलवे स्टेशन पर चलने वाली इमरजेंसी मेडिकल यूनिट का संचालन भी करता हैए जिसकी निगरानी पटेल के पास थी। वह लंबे समय से यूनिट में काम करने वाली नर्स से पार्टी देने की बात कह रहा था। इसी बहाने उसने उसे अपने घर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी उससे अलग रह रही है और तलाक के लिए आवेदन दे चुकी है। आरोपी अकेला रह रहा थाए जिसका उसने फायदा उठाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया है।

Exit mobile version