जोड़ों के दर्द से आज के समय में बुजुर्ग से लेकर बड़ी तादाद में युवा तक पीड़ित हैं। कई बार तो जोड़ों में होने वाला दर्द चलना-फिरना और उठना-बैठना तक मुश्किल बना देता है। ऐसे में अगर आपको इससे राहत पाना है या फिर आप चाहते हैं कि आगे चलकर आप ज्वाइंट पेन से परेशान न रहें तो एक मसाले को अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं।
हड्डियों में ताकत भरेगा काला जीरा, जानें इस्तेमाल का तरीका
आयुर्वेद में किचन के कई मसालों को जड़ी-बूटी के समान कई बीमारियों के इलाज और उनसे बचाव के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे कई मसाले हैं, जो न केवल आपके खाने का स्वाद चुटकियों में बढ़ा देते हैं, बल्कि आपकी कई बीमारियों का इलाज भी मिनटों में कर सकते हैं। यहां तक जोड़ों के दर्द का इलाज भी मसालों के जरिए किया जा सकता है।
आज हम जिस मसाले के बारे में बात कर रहे हैं वो है काला जीरा, जिसे हम कलौंजी के नाम से भी जानते हैं। आसानी से मिलने वाला काला जीरा जोड़ों के दर्द के लिए किसी औषधि से कम नहीं है और ऐसा कई स्टडी में भी साबित हो चुका है। आइए जानते हैं किस तरह यह मसाला ज्वाइंट पेन को छूमंतर करता है और इसका इस्तेमाल कैसे करें।

