Site icon

CG : सिगरेट से पेट्रोल पंप को आग के हवाले करने की धमकी दी, कार सवार लड़के गिरफ्तार

download (33)

रायपुर। राजधानी के पंडरी मोवा थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा.तफरी मच गई जब कुछ युवक पंप परिसर में सिगरेट पीते हुए पाए गए और मना करने पर उन्होंने पंप में आग लगाने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पंप संचालक ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही हैए जब मोवा क्षेत्र में स्थित एक निजी पेट्रोल पंप पर कुछ युवक बाइक से आए और पेट्रोल भरवाने के बाद पंप परिसर में ही खड़े होकर सिगरेट पीने लगे। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने जब युवकों को सिगरेट पीने से रोका और परिसर में धूम्रपान प्रतिबंधित होने की जानकारी दीए तो युवक आक्रोशित हो उठे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारए युवकों ने न सिर्फ कर्मचारियों से बदसलूकी कीए बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि श्हम पंप में आग लगा देंगेए देख लेना।श् पंप के कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना पंप के मालिक को दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए पंप संचालक ने बिना देरी किए स्थानीय थाना मोवा में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल की जांच की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने अगले ही दिन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना मोवा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान शहर के ही रहने वाले युवकों के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 285 (अग्नि या ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाही), 504 (जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) और सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version