Site icon

Rajnandgaon: फरहद चौक पर सड़क में फैले केबल से हादसा, बाइक सवार युवक घायल …..अस्पताल में भर्ती

ghayal

राजनांदगांव। शहर के व्यस्त फरहाद चौक में रविवार को एक लापरवाही भरी घटना सामने आई, जहां मैन रोड पर फैले खुले वायर से एक युवक बाइक चलाते समय फंस गया और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक तेज रफ्तार में बाइक से गुजर रहा था, तभी सड़क पर फैला केबल उसके वाहन में उलझ गया, जिससे वह संतुलन खो बैठा और गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

Exit mobile version