Site icon

Update- Rajnandgaon : रेलवे स्टेशन के पास युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश

photo_2025-06-01_10-25-07

Rajnandgaon: रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

डोंगरगढ़ । शहर के रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच के युवक का शव पेड़ पर फांसी से झूलता हुआ पाया गया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

update

डोंगरगढ़. पुराने रेलवे बुकिंग ऑफिस के पीछे झाड़ के ऊपर अज्ञात युवक की लाश लटकी मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर पेड़ पर लटके लाश को उतारकर जाँच पड़ताल करने पर मृतक के पास एक लिखित पर्ची बरामद की गई है जिसमें अज्ञात युवक का नाम पिंटू देवांगन बताया जा रहा है। पिता का नाम रामगुलाल देवांगन व माता का सौहद्र देवांगन जिला कांकेर ग्राम चारआमा उल्लेख किया गया है। इस आधार पर पुलिस इसकी सूचना संबंधित थाने को दी।

यह भी पढे – Rajnandgaon: फ्लाईओवर पर खड़ी कंटेनर में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक …

मृतक के शव को मरचुरी में रखा गया है। परिजनों के आ जाने के बाद पुलिस की आगे की जाँच की जाएगी परंतु घटना स्थल पर लटकी हुई लाश की स्थिति कुछ और बयां कर रही है। पर्ची पर उल्लेख से आत्महत्या का मामला माना जा रहा है किंतु मृतक के लटके शव की स्थिति देखने से किसी और ओर इशारा कर रहा।

फांसी पर लटके युवक का पैर जमीन पर टिका हुआ था, आसपास पत्थर के बड़े टुकड़े पड़े हुए थे। उससे यह संदेह उत्पन्न हो रहा है कि कहीं युवक के साथ कोई अनहोनी कर पुलिस का ध्यान भटकाने को लेकर लाश झाड़ से कहीं लटका तो नहीं दिया गया है? इसका पूरा खुलासा परिजनों के बयान व पुलिस की जाँच पड़ताल के बाद ही हो पाएगी परंतु पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। युवक की लाश पेड़ पर लटके पाए जाने से रेलवे चौक व कॉलोनी के क्षेत्र में रहने वाले रहवासियों में दहशत व्याप्त है।

Exit mobile version