Site icon

मोहला : देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह

1000322110

देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह बना महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता का प्रेरणास्रोत

मोहला । महान समाज सुधारिका एवं लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्टर कार्यालय परिसर मोहला में भव्य रूप से किया गया।

           कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजीव शाह जी पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव भोजेश शाह मंडावी उपाध्यक्ष जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, गैंद कुंवर ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत मोहला, एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

          इस अवसर पर देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन, कार्यों एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों और महिला सशक्तिकरण की दिशा में दिए गए योगदान को वर्तमान समय के लिए अत्यंत प्रेरणास्पद बताया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा की स्वच्छता ग्राही दीदियों को स्वच्छता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी निरंतर मेहनत और समर्पण को मान्यता देने का प्रतीक है। साथ ही, बिहान समूह की लखपति दीदियों को आजीविका सृजन में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने स्टॉलों का अवलोकन किया, जहां बिहान समूह की दीदियों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई। उत्पादों की बिक्री से समूह की महिलाओं को लगभग 5,000 रुपए की आय हुई। जो उनके आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय कदम है।

Exit mobile version