राजनांदगांव। भदौरिया चौक के पास बीती रात को एक युवक के हाथ से शराब की बोतल व नकदी रकम झपटकर भागने का मामला आया था। प्रार्थी द्वारा मामले की शिकायत बसंतपुर थाने में की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम बरामद कर ली है। प्रार्थी जयराम सिन्हा पिता फूल सिंग सिन्हा निवासी जयस्तंभ चौक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह प्रीमियम मदिरा दुकान आम्बेडकर चौक के पास खड़ा था। आरोपी रोहन गनवीर मौके पर पहुंचा। प्राथी के पैसे व शराब की बोतल को छिनकर भाग निकला। पुलिस से शिकायत करने पर मामला दर्ज किया गया।
आरोपी की तलाश की गई और आरोपी रोहन गणवीर उम्र 24 वर्ष निवासी प्रभात नगर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के पास से शराब की बोतल और नगदी भी बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
राजनांदगांव : शराब की बोतल एवं नगदी छीनकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार

