Site icon

CG : बस पलटने से एक यात्री की मौत, 5 घायल

image-24-1

महासमुंद/दुर्ग. सरायपाली से सारंगढ़ जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई. वहीं करीब 5 लोग घायल हुए हैं. यह हादसा सरायपाली थाना क्षेत्र के नवरंगपुर गांव के पास हुआ है. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. बताया जा रहा कि बस में करीब 15 लोग सवार थे.

Exit mobile version