Site icon

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

deep jagriti logo

राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत जिले के आपदा प्रभावितों एवं उनके परिजनों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत डोंगरगढ़ तहसील में तालाब के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, आग से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं सर्पदंश से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, छुरिया तहसील में अतिवृष्टि से 6 मकान आंशिक क्षति होने पर 24 हजार रूपए, अतिवृष्टि से मकान व कपड़ा-बर्तन क्षति होने पर 6500 रूपए एवं अतिवृष्टि से एक पशुकोठा क्षति होने पर 3 हजार रूपए, राजनांदगांव तहसील अंतर्गत तालाब के पानी में डूबने से 3 जनहानि होने पर 12 लाख रूपए तथा अतिवृष्टि से 2 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 3 मकान आंशिक क्षति होने पर 12 हजार रूप, आग से एक मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, सर्पदंश से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Exit mobile version