Site icon

राजनांदगांव : चखना सेंटर में युवक की डंडे से पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत

2

छुईखदान । रविवार की रात छुईखदान स्थित शराब दुकान के पेटी ठेके में चखना दुकान चलाने वालों ने खुले आम दादागिरी कर विवाद के बाद एक युवक की डंडे से जमकर पिटाई कर दी थी। युवक को गंभीर स्थिति में इजाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक की सोमवार को इलाज के दौराम मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी चखना सेंटर के कर्मचारी को गिरफतार कर लिया है।

रविवार को रात वार्ड नम्बर 4 छुईखदान निवासी जाहिद खान पिता रहीमुद्दीन उम्र लगभग 35 वर्ष शराब पीने चखपा सेंटर पहुंचा था इस दौरान किसी बात को लेकर जाहिद खान व चखना सेंटर संचालक व वहां के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। चखना दुकान मे कार्यरत राकेश नाम के लड़के ने जाहिद की डांडे व हाथ से मुक्कों से जमकर पिटाई कर दी। घटना में जाहिद को गंभीर चोट आई थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान जाहिद की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में आरोपी राकेश को गिरफतार कर लिया है।

Exit mobile version