Site icon

राजनांदगांव : शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में प्रथम वर्ष प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

digvijay college

राजनांदगांव | शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव के शैक्षणिक सत्र् 2025-26 में स्नातक स्तर के प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) बी.ए./बी.काम./बी.एस.सी.(गणित/बायो)/ बीसीए/डीसीए में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन फार्म पंारंभ हो रहा है। जो भी विद्यार्थी स्नातक प्रथम वर्ष में दिग्विजय महाविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते है वे दिग्विजय महाविद्यालय के वेबसाइट https://digvijay.autonomous.co.in/applicationform.aspx के माध्यम से दिनांक 06/06/25 से 15/06/2025 तक ऑनलाईन आवेदन फार्म भरेंगे। प्रवेश के संबंध में विस्तृत अधिसूचना महाविद्यालय के वेबसाइट www.gdcr.ac.in में देखा जा सकता है। प्रथम मेरिट सूची दिनांक 17.06.25 को जारी हो सकती है । मेरिट सूची हेतु महाविद्यालय के सूचना पटल एवं वेबसाइट का www.gdcr.ac.in का अवलोकन करते रहे। मेरिट सूची में नाम आने पर निर्धारित तिथि तक विद्यार्थी ऑनलाईन फार्म की हार्ड कापी एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित महाविद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते है।

Exit mobile version