Site icon

राजनांदगांव : आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन कल

logodeep

राजनांदगांव| राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ की ओर से आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन 7 जून को किया जाएगा। यह आयोजन दुर्ग उपसमिति के महाराणा प्रताप मंगल भवन, शंकर नगर दुर्ग में होगा। महासभा के प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि विवाह संस्कार हमारे समाज और संस्कृति की मूल पहचान है। । सामूहिक विवाह समाज में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम है। इसमें माता-पिता बिना कर्ज लिए, पूरे आत्मसम्मान के साथ अपनी बेटियों का विवाह योग्य जीवनसाथी से कर सकते हैं। महासभा अध्यक्ष ठा. बजरंग सिंह बैस के आतिथ्य में यह आयोजन होगा।

Exit mobile version