Site icon

CG : बोलेरो ने सामने से मारी ठोकर, बाइक सवार की मौत

road-accident_1703426551

रायगढ़। जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने बाइक सवार युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना कापू थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम बेहरामार का रहने वाला आदित्य मिश्रा (21 साल) और सिसरिंगा निवासी विकास अपने बाइक पर सवार होकर कापू की ओर किसी काम से गए थे। गुरुवार शाम दोनों लौट रहे थे।

इसी दौरान पत्थलगांव मेन रोड में स्थित लिप्ती गांव के करीब सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है बोलेरो ड्राइवर की लापरवाही से ये हादसा हुआ। इससे दोनों बाइक से दूर छिटककर गिर गए और सिर व चेहरे पर चोट लगने से आदित्य की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर बोलेरो चालक भाग निकला।

Exit mobile version