Site icon

CG : भांजे ने की मामा की हत्या करने की कोशिश, चाकू मारकर फरार

भिलाई। छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां आए दिन अराधि किसी न किसी बात को लेकर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश के अलग.अलग जिलों में आए दिन हो रही चाकूबाजी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

लोग घर से निकलने से पहले भी सोच रहे हैं। आए दिन हो रही चाकूबाजी के बीच दुर्ग जिले के भिलाई में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसारए यह पूरा मामला भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र का है। यहां प्रॉपटी विवाद के चलते भांजे ने अपने मामा पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गयाए जिसे आनन.फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस वार डाट के बाद से आरोपी भांजा फरार है। छावनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version