Site icon

CG : एनीकट में डूबने से युवक की मौत, लाश की खोजबीन जारी

जांजगीर-चांपा. जिले के पीथमपुर एनीकट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है. जहां युवक अपने भाई और उसके बच्चों के साथ नहाने के लिए पहुंचा था. इस दौरान बच्चों को गहरे पानी में जाने से मना करने के दौरान युवक पानी में डूब गया. मृतक की पहचान पीथमपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, पीथमपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू और उसका परिवार रोजाना एनीकेट में दैनिक कार्य के लिए जाता था. आज भी युवक लक्ष्मी अपने भाई और उसके बच्चों के साथ एनीकट में पहुंचा था.

इस दौरान उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस और जांजगीर होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची. युवक की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.

Exit mobile version