Site icon

मोहला : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम जारी

deep jagriti logo

– त्रुटि होने पर 10 जून तक कर सकते है दावा आपत्ति

मोहला । शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम वेबसाइट www.eklavya .cg.nic.in अवलोकन किया जा सकता है। आवेदक वेबसाइट पर  प्रदर्शित परीक्षा परिणाम में अपना नाम एवं रोल नंबर का मिलान कर परीक्षा परिणाम जान सकते हैं। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। डॉक से भेजा गया दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। दावा आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित किया गया है।

Exit mobile version