Site icon

CG : पंजीयन शिविर 10 को देवरी में

images

धमतरी । मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में विभिन्न कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में सुरक्षा गार्ड का प्रशिक्षण शुरू किया जाना है। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के इच्छुक युवाओं का चयन के लिए ग्राम पंचायत देवरी में आगामी 10 जून को शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे से ग्राम पंचायत भवन देवरी मे आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के युवाओं का कौशल प्रशिक्षण के लिए पंजीयन किया जाएगा।

Exit mobile version