Site icon

पहले किया अंतिम संस्कार, फिर पत्नी के साथ जवान ने लगाई फांसी

48

जबलपुर. कोरोना वायरस संक्रमण के बीच गुरुवार की शाम जम्मू कश्मीर रायफल रेजीमेंट में पदस्थ नायब सूबेदार ने अपनी पत्नी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शहर के कैंट थाना क्षेत्र में स्थित आर्मी परिसर में हुए हादसे का पता चलते ही हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शूरू कर दी. लोगों के मुताबिक गुरुवार सुबह दंपति के 3 साल के बच्चे की बीमारी के चलते मौत हो गई थी. इसी गम में मां-बाप ने भी जान दे दी.

एएसपी संजीव उइके के मुताबिक सूबेदार जितेंद्र ने गुरुवार सुबह अपने तीन साल के बच्चे की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार किया और फिर घर आ गए. इसके बाद पड़ोसी ने दोपहर को उन्हें खाना पहुंचाया. शाम करीब 5 बजे जब पड़ोसी उनसे मिलने के लिए पहुंचा तो किसी ने दरवाजे नहीं खोला. जिससे उन्हें संदेह हुआ और आस-पास के लोगों को बुलवाकर किसी तरह दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया जहां दोनों पति-पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रहे थे.

एएसपी के मुताबिक पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि बच्चे की मौत के बाद दोनों पति-पत्नी सदमे में थे और किसी से भी बात नहीं कर रहे थे. बहरहाल, पुलिस ने उनके शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दे दी है.

Exit mobile version