Site icon

CG : किशोर दौड़ रहे शराब भट्टी की ओर, महिलाओं ने की तत्काल हटाने की मांग

4659865-untitled-60-copy

भिलाई। नेशनल हाइवे पर स्थित खुर्सीपार गेट के पास बनी शराब दुकान को हटाने आज मोहल्ले की महिलाओं सहित शिवसेना के लोग धरने पर बैठे हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाती इस शराब दुकान की वजह के न सिर्फ महिलाओं का आना जाना मुश्किल हो गया है।

वही छोटे-छोटे बच्चे भी नशे के शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं नेशनल हाइवे से मात्र 10 मीटर पर ही शराब दुकान होने की वजह स कई शराबी दुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैं। इधर इस धरने के दौरान थाना प्रभारी वंदिता की मौजूदगी में आबकारी अधिकारी सुप्रिया तिवारी, तहसीलदार और अन्य अधिकारी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया कि जल्द ही शराब दुकान का स्थल परिवर्तन किया जाएगा। लेकिन इस प्रक्रिया में समय लगता है।

इधर शिवसेना के लोगों ने कहा कि वे आज केवल एक दिन के धरने पर बैठे है लेकिन सात दिन के भीतर शराब दुकान नहीं हटी तो वे उग्र आंदोलन कर नेशनल हाइ‌वे में चक्का जाम करेंगे। इधर इस धरने को देख खुर्सीपार थाना की पूरी टीम वहां धरना स्थल पर डटी रही। फिलहाल धरना शांतिपूर्ण चलता रहा।

Exit mobile version