Site icon

लूट के बाद की गई थी ट्रक ड्राइवर की हत्या

32

इंदौर, सुपर कोरिडोर पर गुरुवार को दोपहर कपड़े में लिपटे मिले युवक के शव की पहचान हो गई थी। वह पेशे से ट्रक ड्राइवर था और लुटेरे उसकी हत्या कर ट्रक लेकर भाग निकले।

सुपर कोरिडोर पर कपड़े में लिपटे शव की सूचना मिलने के बाद बाणगंगा पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई थी। मृतक के समीप सीट कवर भी पड़ा था। पुलिस ने जिले ही नहीं अन्य थाना क्षेत्रों से लापता युवक की जानकारी भिजवाई थी। फोटो के आधार पर युवक की पहचान गोलू चौहान पिता मनोहर चौहान के रूप में हुई। युवक पीथमपुर में रहता था और ट्रक ड्राइवरी करता था। वह ट्रक में सरिया भरकर निकला था और इसके बाद अज्ञात आरोपित ने घटना को अंजाम दे दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन इतना पता चला है कि आरोपितों ने ट्रक में ही ड्राइवर की हत्या की और फिर उसकी लाश को सुनसान इलाका देखकर सुपर कोरिडोर क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया। गोलू के साथ ट्रक में और कौन था, इसकी जानकारी आरोपितों के गिरफ्त में होने के बाद ही पता चल सकेगी।

Exit mobile version