Site icon

राजनांदगांव : एफएसटीपी ग्राम पंचायत बघेरा के क्रियान्वयन हेतु 30 जून तक रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित

deep jagriti logo

राजनांदगांव । स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजना अंतर्गत प्रस्तावित कार्य फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) ग्राम पंचायत बघेरा के क्रियान्वयन हेतु 30 जून 2025 तक रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। एफएसटीपी के क्रियान्वयन हेतु इच्छुक फर्म, संस्थान व व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में आवेदन निर्धारित तिथि तक कार्यालय जिला पंचायत राजनांदगांव के एसबीएम (जी) शाखा कक्ष क्रमांक एफ-6 में बंद लिफाफे में जमा कर सकते है। प्राप्त आवेदनों को 30 जून 2025 को दोपहर 3 बजे खोला जाएगा। इस संबंध में नियम एवं शर्ते, तकनीकी एवं वित्तीय प्रस्ताव प्रारूप एवं अन्य आवश्यक विवरण कार्यालयीन समय में कार्यालय से तथा राजनांदगांव जिले की वेबसाईट से प्राप्त कर सकते है।

Exit mobile version