Site icon

CG : हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, घर में की तोड़फोड़, लोगों ने भागकर बचाई जान

जशपुर। जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया हैण् नकबार गांव में हाथी ने ग्रामीण के घर में जमकर तोड़फोड़ की और अनाज को चट कर गयाण् इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैण्जंगली हाथी के इस उत्पात से पूरे गांवों में दहशत फैल गई है

वन विभाग ने मुनादी कराकर लोगों को जंगल की ओर न जाने की चेतावनी दी हैण् वहीं वन अमला हाथी के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैंण् जानकारी के मुताबिकए बीती रात हाथी ने एक घर पर हमला बोल दियाण् उसने घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और भीतर रखा अनाज को खा गयाण् इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई

Exit mobile version