Site icon

CG : व्यवहार न्यायालय परिसर से लगी ग्राम टीकरकला की भूमि के संबंध में दावा आपत्ति 23 जून तक आमंत्रित

final logo copy

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कार्यालय तहसीलदार पेण्ड्रारोड द्वारा व्यवहार न्यायालय पेण्ड्रारोड से प्राप्त सहमति के आधार पर न्यायालय परिसर से लगी हुई ग्राम टीकरकला स्थित शासकीय घास (तालाब पार) मद की भूमि के संबंध में 18 जून 2025 को ईश्तहार जारी कर 23 जून तक दावा आपत्ति प्राप्त किया गया है। ईश्तहार में कहा गया है कि इस मद की भूमि खसरा नंबर 1121, रकबा 0.79800 हैक्टेयर में से 0.010 एकड़ राजस्व अभिलेख में दर्ज भूमि के संबंध में प्रकरण मूलतः जांच के लिए न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रारोड के माध्यम से न्यायालय तहसीलदार पेण्ड्रारोड को प्राप्त हुआ है।

इस भूमि पर किसी व्यक्ति या संस्था को दावा-आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्ति लिखित में 23 जून 2025 तक न्यायालय तहसीलदार पेण्ड्रारोड में प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।

Exit mobile version