Site icon

मोहला : छछानपहरी, औंधी और रेंगाकठेरा में आयोजित किया गया धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर

news 53

– जनजाति समुदाय के विश्वास का आधार बना धरती आबा शिविर

– धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर से सैकड़ों हितग्राही  लाभान्वित हुए

मोहला। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत आज विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा विकासखंड मानपुर के औंधी एवं विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत छछानपहरी में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। यहां आयोजित शिविरों में महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को पोषण आहार, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही आवश्यक दवाइयां वितरित किया गया। इसी तरह से राजस्व विभाग द्वारा स्कूली बच्चों का जाति आय और निवास प्रमाण पत्र बनाया गया। खाद्य विभाग द्वारा राशनकार्ड बनाया गया। आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीयन किया गया।

        आज आयोजित धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत तीनों विकासखंड में विभिन्न हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिसमें आज अं.चौकी कलस्टर छछानपाहरी आयोजित शिविर में 16 ग्राम के 1120 ग्रामीणजन उपस्थित रहें, जिसमें 210 आधार कार्ड अपडेट/नया आधार कार्ड बनाए गए, 37 आयुषमान कार्ड, 05 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, 05 किसान क्रेडिड कार्ड, 43 सिकल सेल टेस्ट, 41 जाति प्रमाण पत्र, 15 निवास प्रमाण पत्र ,156 आय प्रमाण पत्र, 05 मनरेगा जॉब कार्ड, 03 श्रम कार्ड बनाया गया।

इसी प्रकार मानपुर कलस्टर औंधी में आयोजित शिविर में 08 ग्राम के 689 ग्रामीणजन उपस्थित थे। जिसमें आधारकार्ड 156, आयुष्मान कार्ड 04, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 02, पेंशन प्रकरण 03, पीएम जीवन ज्योती योजना 01, पीए मातृ वंदना योजना 40, क्षय रोग 01, जाति प्रमाण पत्र 22, राशन कार्ड 22, अधिवास प्रमाण पत्र 09 एवं नरेगा जॉब कार्ड 03, शिविर स्थल पर होल्डिंग पोष्टर बैक ड्राप 06, सेल्फी पाइंट 09 का लाभ ग्रामीणजन/जनजाति समुदाय के व्यक्ति को प्राप्त हुआ।

 इसी प्रकार मोहला कलस्टर रेंगाकठेरा में आयोजित शिविर में आधार कार्ड 78, आयुशमान भारत कार्ड 8, पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2, पीएम जनधन योजना 8, पेंशन प्रकरण 19, पीएम जीवन ज्योती योजना 5, पीएम विश्वकर्मा 1, पीए मातृ वंदना योजना 2, सिकल सेल परीक्षण 23, राशन कार्ड 26,  15 मनरेगा कार्ड बनाया गया।

Exit mobile version