Site icon

राजनंदगांव महिला कांग्रेस द्वारा डीजल पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़े दामों के खिलाफ चूल्हा जलाकर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया।

37

पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि और तीन कृषि कानून के खिलाफ महिला कांग्रेस के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया । इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं ने चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेसी पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि कोरोना काल में ऐसे ही आमजन परेशान है और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, इसके बावजूद लगातार पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि की जा रही है, जिससे बजट बिगड़ा हुआ है और सभी सामानों के दाम भी बढ़ रहे हैं।

बाइट- कुलबीर सिंह छाबड़ा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी
हेमा देशमुख महापौर राजन गांव (आडियो ठीक होगा तो लगा देना)
बाइट- महिला कांग्रेस प्रवक्ता

तीन कृषि कानून सहित डीजल पेट्रोल और रसोई गैस एवं महंगाई के मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने चूल्हा जलाकर प्रतीकात्मक भोजन तैयार किया। वहीं उन्होंने अपने प्रदर्शन के दौरान कहा कि उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर तो दे दिया गया है लेकिन उसकी रिफिलिंग कराने में परिवार गैस के बढ़े दामों की वजह से सक्षम नहीं है। ऐसे में वापस महिलाओं को चूल्हे में भोजन बनाने मजबूर होना पड़ रहा है। धरना प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने एडिशनल कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर महंगाई से राहत दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version