Site icon

शराब के लिए पैसा नहीं देने पर युवक पर जानलेवा हमला

23

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लॉकडाउन के दौरान शराब अधिक रेट पर बिक रही है। यही वजह है कि शराब खरीदने के लिए आदतन नशेड़ियों को अधिक पैसों की भी जरूरत पड़ रही है और पैसे का जुगाड़ नहीं होने पर लोग किसी को भी जान से मारने पर उतारू हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला डीडी नगर थाना इलाके के सेंचुरी कॉलोनी में सामने आया है, जहां आदतन शातिर विनय रक्सेल ने गोलू निर्मलकर के साथ मिलकर अक्षय द्विवेदी से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था।

अक्षय ने पैसा नहीं दिया, तो चाकू से तबाड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक का एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। एक आरोपी गोलू निर्मलकर को पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही हिरासत में ले लिया है और दूसरा आरोपी विनय रक्सेल फरार है।बारहवीं कक्षा का छात्र पीड़ित अक्षय द्विवेदी के मुताबिक यह घटना गुरुवार शाम की है। जब वह घर से बाहर निकला तो विनय रक्सेल और उसका दोस्त गोलू निर्मलकर से मुलाकात हुई। ये दोनों उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। नहीं देने पर पहले तो गाली-गलौच की गई और जान से मारने की धमकी भी दी।उसके बाद आरोपियों ने कहा कि तुम शराब पीने के लिए हमें पैसा नहीं देते हो, तुम्हें अब जिंदा नहीं रहने देंगे। इसके बाद आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ और पैर में कई जगह चोटें आई हैं।

Exit mobile version