Site icon

CG : तेंदुए ने गाँव में फैलाई सनसनी, हमले से एक युवक गंभीर

कांकेर। जिले के दुधावा गांव में शनिवार सुबह उस समय अफरा.तफरी मच गईए जब एक तेंदुआ अचानक गांव के एक मकान में घुस गया। घटना सुबह करीब 6 बजे की है। फत्तेसिंह नेताम के घर में दाखिल हुए तेंदुए ने घर के ही सदस्य वेद प्रकाश नेताम पर हमला कर दियाए जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बता दें कि हमले के बाद तेंदुआ घर के किचन में जा छिपा। इस अचानक हुई घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। डरे.सहमे परिवार और आसपास के लोग तुरंत बाहर निकल आए और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी है।

वन मंडल अधिकारी ;क्थ्व्द्ध रौनक गोयल ने बताया कि तेंदुए को नियंत्रित करने के लिए घर के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाई गई है और ग्रामीणों को घरों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई हैए ताकि कोई और अनहोनी न हो।

Exit mobile version