Site icon

CG : लेखापाल ट्रेन की चपेट में आया, मौत

download (20)

मनेन्द्रगढ़.चिरमिरी.भरतपुर। मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका परिषद् में पदस्थ लेखापाल की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। यह घटना बिजुरी के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने कर्मचारी के शव को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

फाइनेंस कंपनी के कर्मी से मारपीट

बोरतलाव इलाके में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का रास्ता रोककर 3 लाख 50 हजार की लूट कर ली गई। घटना 20 जून के देर शाम की है। जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी ने रविवार को दर्ज कराई है। कर्मचारी से 2 लाख रुपए नगद सहित मोबाइल और चांदी के ब्रेसलेट की लूटी गई है। बोरतलाव पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मयूर कुमार अडमे इसाफ स्मॉल फाइनेंस कंपनी में काम करता है। 20 जून की शाम वह महाराष्ट्र के साल्हेकसा से किस्त का कलेक्शन कर वापस डोंगरगढ़ लौट रहा था, तभी बोरतलाव के पास अज्ञात आरोपियों ने उसका रास्ता रोका। उससे जमकर मारपीट की और बैग में रखे 2 लाख रुपए नगद सहित मोबाइल, चांदी के ब्रेसलेट, कान में पहने सोने की बाली लूट ली। बोरतालव पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर रही है।

Exit mobile version