Site icon

CG : शिक्षक ने सरकार को लगाया चूना, गारमेंट व्यापारी से 5 करोड़ की ठगी

बिलासपुर। न्यायधानी से लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे हैंण् पहले मामले में गारमेंट व्यापारी 5ण्29 करोड़ रुपए के ठगी का शिकार हुआ हैण् व्यापारी मनोज तिवारी सरकारी संस्थान में स्वेटर सप्लाई का टेंडर दिलाने के झांसे में फंसकर बड़ी रकम से हाथ गंवा बैठेण् शिकायत पर तारबाहर थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है

दूसरे मामले में व्यापारी परफ्यूम एजेंसी देने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हुआ हैण् भवानी नगर निवासी जोंटी सिंह से 4ण्5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई हैए जिस पर सिरगिट्टी थाना में प्राइवेट कंपनी के एमडीए एचआर और दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है

एक अन्य मामले में समग्र शिक्षा में पदस्थ सहायक कार्यक्रम समन्वयक रामेश्वर जायसवाल ने गलत वेतन फिक्सेशन कराकर सरकार को ही 9.46 लाख रुपए का चूना लगा दिया. आरोपी 13 साल तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिली भगत कर अधिक वेतन उठाता रहा. अब जब मामला सामने आया है, तब जिला शिक्षा अधिकारी ने वेतन से हुए अधिक भुगतान को वसूलने का आदेश जारी किया है. आरोपी के वेतन से 60 माह तक 15 हजार 700 रु की कटौती होगी.

Exit mobile version