Site icon

जेल प्रहरी के थप्पड़ के खिलाफ आम्बेडकर अस्पताल के जूनियर डाक्‍टर हड़ताल पर, सेवाएं प्रभावित

23-13

रायपुर : आम्बेडकर अस्पताल में जेल प्रहरी द्वारा सोमवार को डाक्टरों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इसके विरोध में जूनियर डाक्टर मंगलवार को हड़ताल पर चले गए। इस बीच अस्पताल में सेवाएं दे रहे करीब 100 से अधिक जूनियर डाक्टर मेडिकल कालेज परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। सुबह से नारेबाजी की जा रही है। वे आरोपित जवान को टर्मिनेट करने और सुरक्षा की मांगों कर रहे हैं।बता दें कि आम्बेडकर अस्पताल में पीजी के करीब 200 से अधिक डाक्टर कार्यरत हैं, जो सहायक के रूप में कार्य करते हैं। हड़ताल की वजह से रेडियोलाजी विभाग के सीटी स्कैन, एक्सरे समेत अन्य कई जांच प्रभावित हो रही है। साथ ही अस्पताल में अन्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित होनी शुरू हाे चुकी है। यह है मामलादंतेवाड़ा में पदस्थ जेल प्रहरी नक्सली बंदी की जांच कराने के लिए उसे सोमवार को आम्बेडकर अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां दोपहर तक जांच न होने से नाराज जवान डाक्टरों से मारपीट करने लगा। इस बीच उसने वीडियो बनाते डाक्टर को थप्पड़ भी जड़ दिया। आक्रोशित डाक्टरों ने सोमवार को कम बंद कर डीन कार्यालय का घेराव किया था। इधर, प्रबंधन ने भी जेल प्रहरी पर एफआइआर के लिए पुलिस को पत्र लिखा था। शिकायत के बाद आरोपित जेल प्रहरी को मौदहापारा थाना ले जाया गया था। जेल प्रहरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version