Site icon

CG : साइड न देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकर्रा में एक युवक पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह हमला महज सड़क पर साइड न देने की बात को लेकर हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक भूपेन्द्र साहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित की मां श्याम भाई साहू ने मालखरौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका छोटा बेटा भूपेन्द्र 23 जून को दोपहर 2 बजे टहलने के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद

मोबाइल पर सूचना मिली कि गांव के ही कुछ युवकों ने भूपेन्द्र पर लाठी.डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो भूपेन्द्र खून से लथपथ बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारए कटारी गांव निवासी सुनील चंद्रा और उसके दो साथियों ने पुरानी रंजिश और रास्ता नहीं देने की बात पर गाली.गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हमला किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए राज्य में भाजपा शासन को ष्जंगलराजष् बताया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इधरए मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों युगल किशोर चंद्राए शशि चंद्रा और सुनील चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को ग्राम फरसवानी और कटेकोनी थाना डभरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने प्च्ब् की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। घायल युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Exit mobile version