Site icon

राजनांदगाँव : नवप्रेवशी बच्चों का गणवेश व पुस्तक देकर किया स्वागत

f0ba059b-8437-4540-89fb-eb54b5a05ad0

राजनांदगाँव | शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला कांकेतरा में शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कांकेतरा के सरपंच तेजेश्वनी गंभीर साहू रही । इसके साथ ही शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जीवनलाल धनकर एवं नेमा साहू, समस्त पंचगण एवं पालकगण भी उपस्थित रहें ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के तैलचित्र में माला पहनाकर एवं दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना के साथ किया गया इसके पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया ।

तत्पश्चात् सभी नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एंव श्रीफल भेंटकर मुंह मीठा कराया गया और गणवेश प्रदान किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच महोदय ने कहा कि शिक्षा में गुणवोत्तर विकास आवश्यक है तथा पालकों से अनुरोध किया कि छात्र शत प्रतिशत  अपनी उपस्थिति देवें । इस अवसर पर शाला परिसर गौठान एवं तालाब व सडक़ किनारे वृहद् रूप से एक पेड़ माँ के नाम २.० अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में समाज सेवी दुर्गा चौहान एवं पंचायत का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक भूपेश कुमार जंघेल एवं प्रा.शाला के प्रधानपाठिका कल्पना रामटेके एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा ।

Exit mobile version