Site icon

CG : नशामुक्त भारत अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा करने बैठक आयोजित

final logo copy

उत्तर बस्तर कांकेर, भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में नशामुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संगठनों व संस्थाओं को नशा के विरूद्ध विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अब तक संचालित गतिविधियों की जानकारी लेने आज समीक्षा बैठक का आयोजन अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें विभागवार तथा संस्थावार नशामुक्त कार्यक्रमों की जानकारी ली गई।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर ने कहा कि जिले को नशामुक्त करने की दिशा में सभी विभागों एवं स्वयंसेवी संगठनों को एक साथ मिलकर समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता है। विशेष तौर पर बच्चों को लक्षित करते हुए स्कूलों एवं कॉलेजों में नशे से होने वाली हानियों और जीवन में उसके दुष्प्रभावों को फोकस करते हुए कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन के लिए सैद्धांतिक ही नहीं, ठोस एवं व्यावहारिक कार्य भी होना चाहिए। साथ ही शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में नशामुक्त कार्ययक्रम आयोजित कर लक्ष्य तैयारकर अभियानपूर्वक क्रियान्वयन करने पर अपर कलेक्टर ने जोर दिया। इसके पहले, संबंधित विभागों तथा स्वयंसेवी संस्थानों ने सिलसिलेवार अब तक आयोजित किए गए कार्यों व गतिविधियों के बारे में बताया तथा लक्ष्य के विरूद्ध कार्यक्रमों की संख्यावार जानकारी दी। बैठक में उप संचालक समाज कल्याण क्षमा शर्मा ने बताया कि नशामुक्ति की दिशा में सभी विभाग और संस्थान बेहतर कार्य कर रहे हैं, किन्तु उसकी प्रविष्टि वेबसाइट में नहीं की जा रही है। उन्होंने सभी विभागों को आधिकारिक वेबसाइट में गतिविधियों और कार्यक्रमों की एंट्री करने का अनुरोध किया, ताकि पोर्टल में वास्तविक संख्या का पता दर्ज हो सके। साथ ही अभियान के तहत आगामी वार्षिक कार्ययोजना की जानकारी भी दी।

बैठक के अंत में अपर कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान के तहत स्वयं नशापान नहीं करने तथा औरों को भी इसके लिए सतत् प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने का सामूहिक संकल्प दिलाया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Exit mobile version