Site icon

CG : बोराई पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर निकाली नशा मुक्ति रैली

धमतरी। बोराई पुलिस द्वारा समाज में व्याप्त नशे की बुराई के विरुद्ध प्रभावी संदेश देने हेतु स्कूली बच्चों एवं ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से एक सशक्त नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी बोराई एवं उनकी टीम द्वारा किया गयाए जिसमें क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों ने हाथों में नशा विरोधी नारों वाली तख्तियां लेकर पूरे बोराई क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली।

रैली में विशेष रूप से बोराई गांव की महिलाओं ने भी भागीदारी निभाते हुए जनजागरूकता में अहम भूमिका निभाई। महिलाओं ने श्नशा छोड़ो दृ जीवन संवारोश्ए श्नशा मुक्त गांव दृ खुशहाल समाजश् जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी बोराई निरीण्चक्रधर बाघ ने उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्त भारत के उद्देश्य को समझाते हुए सभी को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य

▪️ युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना

▪️ ग्रामीण समाज में सकारात्मक माहौल तैयार करना

▪️ जनभागीदारी से अपराध एवं नशे पर नियंत्रण पाना

Exit mobile version