Site icon

CG : मौदहापारा पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 2 कुख्यात अपराधियों को पकड़ा

download (15)

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के दिशा.निर्देशए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में मौदहापारा थाना पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग.अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मामला 1रू धारदार हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार
आरोपीरू असलम खानए पिता स्वण् अजीत खानए उम्र 32 वर्षए निवासी तात्यापारा चौकए सुभाष टेलर के बाजू गलीए थाना मौदहापाराए रायपुर

अपराध क्रमांक: 122/2025

धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट

जब्त सामग्री: एक नग लोहे का धारदार चाकू

दिनांक 27 जून 2025 को सूचना मिली कि उडान कोचिंग के पास सुलभ शौचालय के सामने एक व्यक्ति लोहे का धारदार हथियार लहराते हुए आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी असलम खान को हथियार सहित पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मामला 2: मेकाहारा अस्पताल से महिला का मोबाइल और नकदी चोरी

आरोपी: प्रदीप सेन्द्रे, पिता स्व. धनपाल सेन्द्रे, उम्र 41 वर्ष, निवासी आदिवासी हॉस्टल के पास, पेंशनबाड़ा, थाना सिटी कोतवाली, रायपुर

अपराध क्रमांक: 118/2025

धारा: 303(2) बीएनएस

दिनांक 26 जून 2025 को प्रार्थिया नेहा सेन निवासी बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी मां से मिलने मेकाहारा अस्पताल गई थी और आईसीयू के बाहर बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान रात 11.30 बजे एक व्यक्ति उसका मोबाइल व पर्स लेकर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान प्रदीप सेन्द्रे के रूप में हुई, जो अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था।

आरोपी से पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की। प्रार्थिया के अनुसार चोरी हुए सामान में ₹13,000 नगद, एक सैमसंग मोबाइल (₹6,000) और एक रियलमी मोबाइल (₹7,000) शामिल थे। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन की टीम में दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अपील: आम नागरिकों से अपील है कि यदि वे किसी संदिग्ध गतिविधि को देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि अपराधों पर लगाम लगाया जा सके।

Exit mobile version