Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री ने नक्सली मुठभेड़ में जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Logo_Deep Jagriti_final_14042020

    रायपुर, 24 फरवरी 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नक्सली मुठभेड़ में आज दो जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के सोनपुर के पास नक्सलियों से मुठभेड़ में डीआरजी के जवान श्री कनेर उसेंडी शहीद हो गए, वे नारायणपुर के रहने वाले हैं। इसके साथ ही एक अन्य घटना में सोनपुर से 30 किलोमीटर की दूरी पर महाराष्ट्र बॉर्डर के पास आई.ई.डी. ब्लास्ट में तमिलनाडू निवासी आईटीबीपी के जवान एन बालाचामी शहीद हो गए हैं।

Exit mobile version