Site icon

जीएसटी के प्रावधानों का कैट द्वारा विरोध व्यापारी संगठनों से विचार विमर्श कर राजनांदगांव को बंद से मुक्त रखने का निर्णय

Logo_Deep Jagriti_final_14042020

राजनांदगांव :- कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के द्वारा जीएसटी के विसंगतियों में संशोधन की मांग को लेकर भारत बंद की अपील की गई है जिसे कैट की छत्तीसगढ़ ईकाई द्वारा भी समर्थन दिया जा रहा है । कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जीएसटी में विभिन्न संशोधन करके इसे जटिल व व्यापारियों हेतु अहितकर बना दिया गया है जीएसटी के सेक्शन 83 सेक्शन 75, सेक्शन 16 आदि अनेक ऐसे प्रावधान हैं जो कि सीधे तौर पर व्यापारियों के लिए सिरदर्द बन रहा है प्रावधानों को इतना जटिल कर दिया गया है कि व्यापारी अपने व्यापार में ध्यान न देकर जीएसटी के प्रावधान पूरा करने में ही उलझा रह जाएगा कैट राजनांदगाँव के अध्यक्ष सूरज खंडेलवाल ने बताया कि CAIT द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे जीएसटी के जटिल प्रावधानों का विरोध बिल्कुल सही है हम भारत सरकार से इस पर विचार करके उचित संशोधन करने का आग्रह करते हैं क्योंकि इन प्रावधानों का बेजा इस्तेमाल होगा और इससे ना केवल ईमानदार व्यापारियों की परेशानी बढ़ जाएगी बल्कि बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार भी बढ़ेगा ,राजनांदगांव के व्यापारिक संगठनों से चर्चा करने पर यह बात सामने आई कि गुरुवार को राजनांदगांव का 80% बाजार बंद रहता है यदि शुक्रवार को भी बंद कर दिया गया तो लगातार दो दिन बंद से व्यापारी व आम जनता दोनों को ही समस्या उत्पन्न हो जाएगी अतः राजनांदगाँव के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों की राय को ध्यान में रखते हुए 26 तारीख को राजनंदगांव को बंद से मुक्त रखने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी कैट के प्रवक्ता रेखचंद जैन ने दी।

Exit mobile version