Site icon

राजनांदगांव : 17 वाहनों चालकों पर 3500 रुपए का जुर्माना

logodeep

राजनांदगांव पुलिस टीम रात में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चला रही है। जिसके लिए देर रात तक अलग-अलग हिस्से में पाइंट लगाया जा रहा है। इस दौरान नियम विपरीत चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस टीम ने जिले के लालबाग, सोमनी, छुरिया, गैंदाटोला, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ व हाईवे लगे हिस्से में पाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की। जिसमें ट्रैफिक नियम के विपरीत चल रहे 17 वाहनों पर 3500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी भी ली गई। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version