Site icon

Ration Card News 2025: 76 हजार से ज्यादा लोगों को नहीं मिलेगा अब राशन, जल्द होगा कार्ड ब्लॉक, जानिए क्या है वजह

Ration Card News 2025

Ration Card News 2025: 76 हजार से ज्यादा लोगों को नहीं मिलेगा अब राशन, जल्द होगा कार्ड ब्लॉक, जानिए क्या है वजह बालोद जिले के 2 लाख 34 हजार 756 राशन कार्डधारियों के कुल 8 लाख 95 हजार 986 पारिवारिक सदस्यों में से 76 हजार 227 सदस्यों ने शासन के आदेश के बाद भी अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। अब इन सदस्यों का राशन ब्लॉक हो सकता है। हालांकि सरकार ने अभी नया आदेश जारी नहीं किया है। सरकार ने 30 जून तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया था। मामले में सरकार से नए दिशा निर्देश का इंतजार है। हालांकि ईकेवाईसी के मामले में 92.30 प्रतिशत के साथ बालोद जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।

यह भी पढ़े: Gold Silver Rate Today: सुबह गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं सोने के भाव, जानिए सोने चाँदी के ताज़े भाव

डिजिटल सत्यापनके लिए जरूरी है ई-केवाईसी E-KYC is necessary for digital verification

डिजिटल सत्यापनके लिए जरूरी है ई-केवाईसी ई-केवाईसी एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से डिजिटल सत्यापन किया जाता है। इस प्रणाली के माध्यम से यह तय किया जाता है कि लाभार्थी वास्तविक, जीवित है या फिर पात्र हैं कि नहीं। इसके जरिए फर्जी, मृत और दोहरे राशन कार्डधारकों की पहचान कर उन्हें सूची से बाहर किया जा सकता है।

5062 परिवार के एक भी सदस्य ने नहीं कराया ईकेवाईसी Not a single member of 5062 families got eKYC done

5062 परिवार के एक भी सदस्य ने नहीं कराया ईकेवाईसी जिला खाद्य विभाग के मुताबिक जिले के राशनकार्डधारियों व सदस्यों में 5062 सदस्य ऐसे हैं, जिनके मुखिया सहित उनके परिवार के सदस्यों ने भी ई – केवाईसी नहीं कराया है। विभागीय सूत्रों की माने तो अभी और समय दिया जा सकता है या फिर सीधे ब्लॉक करने की कार्रवाई की जा सकती है। जिले के 3604 ऐसे सदस्य भी हैं, जिन्होंने ईकेवाईसी कराई है, लेकिन अस्वीकृत हैं। इन्हें भी दोबारा ईकेवाईसी कराना था।

कहीं राशन मिलना बंद न हो जाए Ration should not be stopped from reaching anywhere

कहीं राशन मिलना बंद न हो जाए सरकार के आदेश के तहत पंजीकृत प्रत्येक कार्ड सदस्य को ई-केवाइसी कराना अनिवार्य था। ई- केवाईसी नहीं कराने वालों को अपात्र मान लिया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी तुलसी राम ठाकुर ने बताया कि अभी सरकार से कोई आदेश नहीं आया है। आखिर जिन्होंने ईकेवाईसी नहीं कराई है। ऐसे हितग्राहियों को राशन देना है या नहीं। या फिर सिर्फ ईकेवाईसी कराने वाले सदस्यों को ही राशन मिलेगा। शासन के आदेश के बाद कुछ कह पाएंगे। शासन के आदेश का इंतजार है।

यह भी पढ़े: Post Office FD Scheme 2025: एफडी पर 7.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा पोस्ट ऑफिस, देखिये 1 लाख रुपये डालें तो कितना मिलेगा रिटर्न

फैक्ट फाइल Fact File

ईकेवाईसी के लिए अब तक तिथि आगे बढ़ाने कोई आदेश नहीं आया है। शासन के आदेशानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। – तुलसी राम ठाकुर,जिला खाद्य अधिकारी बालोद

Exit mobile version